फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंगाणा में हांफी बीएसएनएल सेवा

बंगाणा में हांफी बीएसएनएल सेवा

Mon, 09 Dec 2013 05:44 AM IST
Una
Una Updated Mon, 09 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन सेवा और इंटरनेट सेवा को लेकर उपभोक्ता कई दिन से परेशान चल रहे हैं। इससे क्षेत्र के बैंकों और अन्य कार्यालयों में कार्य भी ठप हो रहा है। शनिवार को तो लैंडलाइन और इंटरनेट सेवा काफी देर तक ठप रही। रविवार को भी इंटरनेट और लैंडलाइन सेवा प्रभावित रही। इससे लेागों में बीएसएनएल के प्रति रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रेम कु मार, अमृत लाल, जगमोहन सिंह, पंकज शर्मा, शशि डोगरा, ज्योति, किरन कुमारी, ज्ञान चंद, रमेश चंद, लता कु मारी, कमल देव, सपना, ममता, अजीत कुमार, अमित कु मार, सोम ठाकु र, रणवीर, अरविंद कु मार, राम कु मार, डा. रणजीत सिंह और मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बंगाणा क्षेत्र मेें बीएसएनएल की लैंडलाइन और इंटरनेट की सेवा चरमरा गई है। इसके चलते बैंकों और सरकारी कार्यालयों का काम ठप हो रहा है। सारा-सारा दिन क्षेत्र में बीएसएनएल का सिग्नल गायब रहता है। इन सबका कहना है कि सारा दिन बीएसएनएल की सेवा ठप पड़ी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल बंगाणा उपमंडल के एसडीओ अनुज चक्रवर्ती ने बताया कि पीरनिगाह में सड़क का कहीं कार्य चल रहा है। जेसीबी मशीन से यूएफसी कट जाती है। इस कारण उपभोक्ताओं को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है। बीएसएनएल के कर्मचारी यूएफसी को जोड़ने के कार्य में लगे हुए हैं। जल्द ही उपभोक्ताओं को इस समस्या से निजात दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed