फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बहडाला में जमीन को लेकर भिड़े दो गुट

बहडाला में जमीन को लेकर भिड़े दो गुट

Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
Una
Una Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के बहडाला में जमीन को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में क्रास केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सायं राकेश कुमार उर्फ बबलू पुत्र राम प्रकाश निवासी बहडाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व बहडाला में जमीन खरीदी थी। उनके पड़ोसी राम पाल निवासी बहडाला भी इस जमीन को खरीदने के इच्छुक थे। सोमवार शाम रामपाल, प्रह्लाद, दिनेश एवं चंदन सभी निवासी बहडाला ने उनकी जमीन पर हल चला दिया और जब उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से रोका उन्होंने राकेश कुमार के साथ मारपीट करना आरंभ कर दिया एवं जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से राम पाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी बहडाला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि सोमवार देर शाम वह अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान रास्ते में बबलू, अनू, रिंपी एवं मोनू ने पुरानी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोककर उससे गाली गलौच एवं मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में क्रास केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed