{"_id":"23-51343","slug":"Una-51343-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहडाला में जमीन को लेकर भिड़े दो गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहडाला में जमीन को लेकर भिड़े दो गुट
Una
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। क्षेत्र के बहडाला में जमीन को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में क्रास केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सायं राकेश कुमार उर्फ बबलू पुत्र राम प्रकाश निवासी बहडाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व बहडाला में जमीन खरीदी थी। उनके पड़ोसी राम पाल निवासी बहडाला भी इस जमीन को खरीदने के इच्छुक थे। सोमवार शाम रामपाल, प्रह्लाद, दिनेश एवं चंदन सभी निवासी बहडाला ने उनकी जमीन पर हल चला दिया और जब उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से रोका उन्होंने राकेश कुमार के साथ मारपीट करना आरंभ कर दिया एवं जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, दूसरे पक्ष से राम पाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी बहडाला ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि सोमवार देर शाम वह अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान रास्ते में बबलू, अनू, रिंपी एवं मोनू ने पुरानी रंजिश के चलते उसका रास्ता रोककर उससे गाली गलौच एवं मारपीट की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में क्रास केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।