{"_id":"23-51342","slug":"Una-51342-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार लोगों ने किए मां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार लोगों ने किए मां के दर्शन
Una
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी (ऊना)। अश्विन नवरात्र मेले में चौथे दिन मंगलवार को माता के हजारों भक्तों ने पावन पिंडी के दर्शन किए और दरबार में शीश नवाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जबकि मंदिर के कपाट भी निर्धारित समय चार बजे ही खोले गए। पड़ोसी सूबे पंजाब सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से भी हजारों भक्तों ने माता के दर्शन किए। मंगलवार को आशा के अनुरूप श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं उमड़ी, जबकि मंगलवार को 15 से 16 हजार के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर का रुख किया। सुहावने मौसम में माता के जयकारे लगाती श्रद्धालुआें की टोलियां मंदिर की ओर बढ़ रही थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाब सहित अन्य राज्यों की लंगर कमेटियों ने भी जगह-जगह लंगर लगा रखे हैं। मेला अधिकारी एवं एसडीएम अंब सुखदेव सिंह ने बताया कि चिंतपूर्णी में नवरात्र मेले शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ न होने के चलते श्रद्धालु बड़े आराम से माता के दर्शन कर शीश नवा रहे हैं। उधर, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि माता के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए समुचित पेयजल और निशुल्क मेडिकल चैकअप कैंपाें की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन