{"_id":"23-51341","slug":"Una-51341-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की लोकप्रियता का जवाब नहीं : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की लोकप्रियता का जवाब नहीं : अनुराग
Una
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। मोदी की लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं है और देश की जनता उन्हें पलकों पर बैठा रही है। यह बात भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने नंगल जरियालां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने बढे़डा राजपूता में संपर्क मार्ग का लोेकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद ही मिला है, जबकि विकास के नाम पर लॉलीपाप ही मिला है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 माह के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने अपनी पूरी ऊर्जा झूठे केस बनाने में लगा दी है, जबकि प्रदेश में आपराधिक ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया, वन माफिया पूरी तरह सक्रिय है। कब गोली चल जाए, कब हत्या, डकैती हो जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जितने मर्जी झूठे केस उनके खिलाफ दर्ज करवा दें, कुछ हासिल नहीं होगा क्योंकि जनता का आशीर्वाद उनके साथ है। उधर, भाजपा के प्रत्याशी रहे सुशील कालिया ने कहा कि गगरेट सहित पूरे अंब उपमंडल में आपातकाल की स्थिति है एवं अपराध इतने बढ़ चुके हैं कि घरों से निकलना जनता को मुश्किल हो गया है। विकास कार्यों को ग्रहण लग चुका है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता को कांग्रेस के झूठे केसों से आंच नहीं आएगी, बल्कि जनता का प्यार मिलेगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, मंडलाध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, संदेश ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, बीडीसी चेयरपर्सन मंजू जरियाल, नरेंद्र ठाकुर, बृज बाला सूद, पवन नंबरदार, गुलाम मोहम्मद, कुसुमलता, अजय ठाकुर, राजेंद्र, मदन, समून अख्तर, साधु सिंह व सुदेश सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन