फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जसविंद्र सिंह बने बीडीसी सदस्य

जसविंद्र सिंह बने बीडीसी सदस्य

Tue, 08 Oct 2013 05:39 AM IST
Una
Una Updated Tue, 08 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
ऊना। चताड़ा के पंचायत समिति पद के लिए रविवार को हुए चुनाव का नतीजा सोमवार सुबह घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में चताड़ा के जसविंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद को 200 मतों से हराकर चुनाव जीता है। इस पद के लिए रविवार को हुए मतदान में लगभग 2404 वोट पड़े थे। इनमें से जसविंद्र सिंह को 1280 मत हासिल हुए, जबकि रमेश कुमार ने 1080 मत प्राप्त किए। 24 मत रद किए गए हैं। इस पद पर पूर्व सदस्य सुखविंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत होने के चलते यह पद रिक्त हो गया था। इसके चलते यह उपचुनाव हुआ है। जसविंद्र सिंह की जीत पर कुटलैहड़ से भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर और उनके समर्थकों ने जसविंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि इस चुनाव से सिद्ध हो गया है कि जनता कांग्रेस के नौ माह के कार्यकाल से त्रस्त है। इस मौके पर ऊना ब्लाक समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार बिल्ला, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री धर्मजीत सिंह, युवा नेता उमंग ठाकुर, दिनेश भड़ोलियां और सोनी जट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed