फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दंपति पर पत्थरों से हमला

दंपति पर पत्थरों से हमला

Tue, 08 Oct 2013 05:39 AM IST
Una
Una Updated Tue, 08 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के माजरा मोड़ समूर कलां में पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों के परिवारों में मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर दूसरे गुट के लोगों ने पत्थरों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वारदात में दंपति को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात की मुख्य वजह पेड़ ही बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन लाल पुत्र वजीरा राम निवासी माजरा मोड़ समूर कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह के समय उसका भाई और अमर दास पुत्र वजीरा राम उसकी पत्नी जानकी देवी और उनके पुत्र सुरम सिंह घास का कुन्नू लगाने के लिए उसकी जमीन से पेड़ काट रहे थे, जिन्हें उसने रंगे हाथों दबोच लिया। जब उन्होंने पेड़ काटने से रोका तो तीनों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इसी दौरान शोर मचाने पर मौके पर उसकी पत्नी से भी तीनों ने मारपीट की है एवं जान से मारने की धमकियां दी हैं। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 447, 323, 506, एवं 34 भादंसं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed