{"_id":"23-51300","slug":"Una-51300-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से उठाएंगे कालेज के सरकारीकरण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से उठाएंगे कालेज के सरकारीकरण का मुद्दा
Una
Updated Tue, 08 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश के उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भटोली कालेज के सरकारीकरण मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालेज की प्रबंधन समिति अपनी मर्यादा में रह कर कालेज का संचालन करे। अग्निहोत्री सोमवार को भटोली कालेज में एनएसयूआई एवं एसएफआई की ओर से 26 सितंबर से कालेज के सरकारीकरण मामले को लेकर दिए जा रहे सांकेतिक धरने को खत्म करवाने पहुंचे थे। अग्निहोत्री ने कालेज में सरकारीकरण मामले पर सांकेतिक धरने पर बैठे एससीए के उपाध्यक्ष राहुल शर्मा एवं अन्य छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। कालेज में आयोजित समारोह के दौरान अग्निहोत्री ने कहा कि भटोली कालेज में कार्यरत कुछ कर्मचारी अपने स्वार्थ के चलते कालेज के सरकारीकरण में रोड़ा बने हुए हैं। उन्हाेंने कहा कि कालेज का सरकारीकरण वर्ष 2006 में कांग्रेस सरकार ने ही किया था, लेकिन बाद में कालेज को फिर से निजी कमेटी को सौंप दिया गया। उन्हाेंने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही भटोली कालेज को सरकारी क्षेत्र में अधिग्रहित किए जाने के लिए कारगर कदम उठाएगी। इस अवसर पर अग्निहोत्री के साथ प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के निदेशक संजीव सैणी, पवन ठाकुर, कांगड़ा बैंक के निदेशक राजीव गौतम, मंडी समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सैणी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अवतार सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल, शामलाल चब्बा, बोधराज भारद्वाज, रोहन द्विवेदी, संजीव कुमार, धर्म सिंह, अशोक ठाकुर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा व कुलदीप पटियाल सहित अन्य कई गण्यमान्य लोग एवं छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन