फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लोगों को देखकर भागे चोर

लोगों को देखकर भागे चोर

Sun, 29 Sep 2013 05:39 AM IST
Una
Una Updated Sun, 29 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। चोरी की वारदात को अंजाम देने के मकसद से इलाके में घूम रहे संदिग्धों ने भी लोगों का जीना हराम कर रखा है। ठीकरी पहरे के दौरान लोगों का ऐसे संदिग्धों से भी सामना हो रहा है। उपमंडल अंब की पंचायत अंदौरा, बेहड़ जसवां, पंजोआ, लड़ोली और चक्क आदि क्षेत्रों में लोग रात को घूम रहे चोरों के कारण भी सकते में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से चोरों की उपस्थिति के कारण लोगों में अफरातफरी की स्थिति रही। लोअर अंदौरा में बीती रात भी चोर देखे गए। लोगों द्वारा शोर मचाने पर वह भाग खडे़ हुए। ऐसी ही घटना शुक्रवार की ही रात बेहड़ जसवां में पेश आई। चोरी के मकसद से घूम रहे संदिग्ध लोगों के जाग जाने पर एकाएक नौ दो ग्यारह हो गए। क्षेत्र के लोगों में राजेश डढवाल, सुमित कुमार, महेंद्र सिंह, आशादीप, विजय कुमार, मनोज ठाकुर, रविंद्र धीमान आदि ने कहा कि मक्की की फसल खड़ी होने के कारण तथा अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर वहां छुप जाते हैं। हालांकि इन दिनों मक् की कटाई भी जोरों पर है जिससे चोरों के छिपने के ठिकाने भी खत्म हो जाएंगे। चोरों के पास हथियार होने की आशंका के कारण लोग भी चोरों के पीछे मक् की फसल के बीच नहीं भाग पाते। इन लोगों ने कहा कि ठीकरी पहरे की मंजूरी देकर प्रशासन ने लोगों की परेशानी को काफी हद तक कम किया है। उधर, डीएसपी अंब मदन कौशल का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जल्द ही क्षेत्र को अपराध मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed