{"_id":"23-50944","slug":"Una-50944-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"थड़ा में नाली में धंसी यात्रियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थड़ा में नाली में धंसी यात्रियों से भरी बस
Una
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। नैहरी से नंदपुर के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित थड़ा गांव में शनिवार उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे वाहन को पास देने के चक्कर में नाली में जा धंसी। इस सड़क के किनारे तीखे मोड़ पर गहरी नाली के चलते वाहनों को ओवर टेक करना खतरनाक साबित हो रहा है। शनिवार सुबह पेश आए इस हादसे में बस में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इसमें सफर कर रहे स्कूली बच्चों और सवारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन बस का टायर गहरी नाली में उतरने के कारण सड़क के साथ लगे डंगे से बस टकरा गई। काबिलेगौर है इस सड़क के किनारे जगह कम होने की वजह से वाहनों को साइड देना कई बार बेहद खतरनाक साबित होता है। सड़क के किनारों को व्यवस्थित करने की तरफ लोक निर्माण विभाग द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जहां यह हादसा होते होते बचा, वहीं थड़ा मोड़ पर सड़क के किनारे की इस गहराई पर फिलिंग नहीं डाली गई तो भविष्य में किसी भी वाहन के दुर्घटना के शिकार होने की आशंका बनी रहेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क के किनारों को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन