फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सड़क हादसों में तीन की मौत

सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
Una
Una Updated Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्ष्ाेत्र में चार सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। अंब-ऊना मार्ग पर पेश आए दो हादसों में एक महिला सहित दो लोगाें की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। सुबह अंब-ऊना मार्ग पर भैरा में एक अज्ञात कार चालक ने राहगीर पिता-पुत्री को कुचल डाला। इसमें एक पिता की मौके पर ही मौत हो गई तथा पुत्री ने पीजीआई में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भैरा निवासी चरण सिंह पुत्र सदा राम अपनी पुत्री सुनीता और छह वर्षीय नातिन को बस में बैठाने को भैरा बस स्टैंड जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें एवं उनकी पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया। कार चालक ने मौके से फरार होने की फिराक में घायल चरण सिंह को कार से रौंद डाला। इसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चरण सिंह की पुत्री सुनीता को भी गंभीर चोटें आईं। उसने भी पीजीआई में दम तोड़ दिया। इस हादसे में सुनीता की छह वर्षीय पुत्री बाल-बाल बच गई। हादसे के वक्त उक्त बच्ची अपने नाना की गोद में थी, जो टक्कर लगते ही गोद से दूर जा गिरी। चरण सिंह की मौत से पूरा इलाका सदमे में है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब मदन कौशल ने बताया कि दुर्घटना में चरण सिंह और उनकी पुत्री की मौत हो गई है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। उधर, अंब-ऊना मार्ग पर देर रात भयाना पेट्रोल पंप के नजदीक एक मारुति कार नंबर एचपी 57 1266 एवं मोटरसाइकिल नंबर एचपी 19बी 6273 में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल चालक विवेक को गंभीर चोटें आईं, जिसे 108 की मदद से खंड चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। उधर, ईसपुर में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक तेज रफ्तार में था और पंडोगा की ओर जा रहा था, लेकिन रफ्तार पर नियंत्रण न रख पाने के चलते उसकी बाइक दीवार से जा टकराई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, जबकि हादसे के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार सायं पवन कुमार पुत्र जगदीश राम निवासी भदसाली बाइक पर पंडोगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान ईसपुर में गुरु रविदास के मंदिर के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पवन कुमार के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी हैड क्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार क्षेत्र के रायेसरी में सोमवार को पेश आए सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुषमा देवी पत्नी कमल सोनी निवासी बुधान सोमवार को ऑटो रिक्शा में कहीं जा रही थी। इसी दौरान रायेसरी में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और सुषमा देवी बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से हादसे के फौरन बाद महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार आरंभ कर दिया गया है। सदर थाने के कार्यकारी प्रभारी और डीएसपी मुनीष डढवाल ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed