फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डांस के सुपर स्टार के विजेता घोषित

डांस के सुपर स्टार के विजेता घोषित

Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
Una
Una Updated Tue, 16 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
ऊना। युवा शिव शक्ति क्लब की ओर से करवाए गए टैलेंट हंट कार्यक्रम डांस के सुपर स्टार कार्यक्रम के फाइनल विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के आयोजक पंकज कतना ने बताया कि करीब तीन माह तक चले इस कार्यक्रम में कुल 14 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 1490 बच्चे आडिशन के लिए आए, जिसमें 329 क्वार्टर फाइनल में पहुंचे और फाइनल मुकाबला 60 बच्चों के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में टीवी शो ‘यह मस्ती यह धूम’ के लिए ऊना के दो बच्चों वाणी शर्मा एवं शुभम का चयन किया गया। ये बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर टीवी शो के लिए प्रीति सिंह एवं पंकज विज द्वारा चुने गए हैं। विजेता बच्चों को समाजसेवी जगदीश राम, संजीव स्वामी लक्की एवं अजय भारद्वाज द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं में चार से 10 वर्ष के वर्ग में वाणी शर्मा प्रथम, जसकिरत कौर व दिव्या दुबे द्वितीय व वंश जोशी तृतीय स्थान पर रहे। दस से पंद्रह वर्ष के ग्रुप में शुभम व रिचा प्रथम, आर्यन एवं पलक द्वितीय, प्रभनूर और रजत तृतीय स्थान पर रहे, जबकि अभिमन्यु, मिताली एवं अभिनव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 15 से 20 वर्ष के वर्ग में दीक्षा शर्मा प्रथम, कार्तिक शर्मा द्वितीय व नेहा चंदेल एवं दिव्यानी गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे, जबकि इस वर्ग में अक्षय कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 20 से 25 वर्ग में रितिका शर्मा प्रथम, मैक मॉल द्वितीय एवं रोबिन बाली तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में शबनम ग्रुप प्रथम, रजत ग्रुप द्वितीय एवं ऐश ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा, जबकि राजेश एडं नवप्रीत ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ड्यूट ग्रुप में बलजीत सैणी प्रथम, हिमांशु एडं आशु द्वितीय, मिलाप और कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे, जबकि गुरप्रीत थापर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed