फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सोलह पंचायतों को 32 लाख दिए

सोलह पंचायतों को 32 लाख दिए

Mon, 15 Jul 2013 05:31 AM IST
Una
Una Updated Mon, 15 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बीहडू, थानाकलां व धुंधला के जमासनी माता तथा जसाणा का दौरा किया। इस दौरे के दौरान जनसभाओं में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसको सत्ता से बाहर फेंकने में जनता भाजपा का बढ़-चढ़कर साथ दे। उन्होंने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश की जनता एवं स्कूल के बच्चों के हित के लिए सस्ता राशन, 108 एंबुलेंस, बच्चों को वर्ष में दो बार फ्री वर्दी दी। कांग्रेस ने 10 वर्ष में देश को मंदी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इससे देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। महंगाई इतनी बढ़ा दी गई है कि गरीब व्यक्ति को अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मुश्किल हो रही है। उन्होंने अपनी सांसद निधि से सुकड़याल, करमाली, अरलू खास, जसाणा, हटली, पिपलू, सिहांणा, चमयाड़ी, ढियुंगली, बुधान, लठियाणी, तनोह, मलांगड़, धुंदला, डोहगी तथा मुच्छाली सहित 16 पंचातयों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक वीरेंद्र कंवर, मंडल महामंत्री चरणजीत शर्मा, जिला महामंत्री यशपाल राणा, कांगड़ा बैंक के पूर्व निदेशक देवेंद्र भुट्टो, अमृत लाल, पीसीसी सदस्य सुदर्शन शर्मा, मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष जगत राम, पूर्व प्रधान सुरेंद्र हटली, प्रधान उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान विजय कुमार व ज्योति प्रकाश सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed