फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एमएमएस मामले में जांच तेज

एमएमएस मामले में जांच तेज

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। अश्लील एमएमएस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। शुक्रवार को भी पुलिस ने कुछ लोगों से इस संदर्भ में बातचीत की है। उधर, उत्तरी जोन के आईजी राकेश अग्रवाल ने भी ऊना पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। ऊना शहर के निकटवर्ती जंगल में फिल्माए किशोरी के इस अश्लील एमएमएस से सनसनी फैल गई है। पता चला है कि पुलिस ने एमएमएस में नजर आ रहे दोनों आरोपी युवकों की शिनाख्त कर ली है। इस मामले में पुलिस प्रदेश मुख्यालय शिमला से भी पूरा अपडेट लिया जा रहा है। इस तरह के मामलों में हिमाचल प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को बिना किसी शिकायत के त्वरित कार्रवाई अमल में लाए जाने के सख्त निर्देश हैं। उधर, एडिशनल एसपी राकेश सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। पूरे मामले की बारीकी से छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed