फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सांड ने मार डाली बुजुर्ग महिला

सांड ने मार डाली बुजुर्ग महिला

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Una
Una Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के घनारी गांव में एक सांड ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे मार डाला। एक अन्य महिला को भी सांड ने जख्मी कर दिया है। मंगलवार को घटना उस समय हुई जब महिला तथा घायल महिला खेतों में काम कर रही थीं। घटना से घनारी गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला रती देवी और एक अन्य महिला घनारी में खेतों में काम कर रही थी। अचानक उत्पात मचाता हुआ एक सांड खेतों की तरफ आ गया। सांड ने बुजुर्ग महिला रती देवी पर अचानक हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए आगे आई अन्य महिला पर भी सांड ने हमला बोला। जिससे उस महिला को भी चोेटें आई हैं। बुजुर्ग महिला को सांड ने जमीन पर पटक पटककर मार डाला। दूसरी महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक देर हो चुकी थी। हादसे के बाद लोग लहूलुहान रती देवी को निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां रती देवी ने दम तोड़ दिया। गांव के प्रधान तरसेम लाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय घनारी में यह घटना पेश आई। घटना में एक अन्य महिला भी घायल हुई है। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद पराशर, विशन दास ने भी घटना को दुखद बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि सरकार लावारिस मवेशियों से जनता को छुटकारा दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed