{"_id":"23-38555","slug":"Una-38555-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर दौड़ाई 20 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर दौड़ाई 20 अतिरिक्त बसें
Una
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दीपावली के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अभी ते लोगों को सूबे के बाहर काम कर रहे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी के ऊना डिपो से 20 अतिरिक्त बसों को दौड़ाया जा चुका है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यह संख्या डेढ़ गुणा तक हो जाएगी। वहीं दीवाली के चलते ही एचआरटीसी कर्मियों को आज सांय चार बजे के बाद छुट्टी होने के चलते भी लोगों में हड़कंप मच गया है। इसके चलते कई लोग मंगलवार के दिन घराें को लौटने में रिस्क अनुभव करते हुए सोमवार को ही घरों की भागा-दौड़ी में दिखाई दिए।
चंडीगढ़ से ऊना आ रहे सुमंत कुमार, मंजीत सिंह, श्रवण कुमार, सुरेश ठाकुर, रजत कुमार, विकास और अरुण ने बताया कि मंगलवार को सायं चार बजे के बाद एचआरटीसी कर्मचारियों की छुट्टी के चलते उन्होंने सोमवार को ही घर निकलने का प्लान बनाया। इससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंगलवार सायं चार बजे के बाद एचआरटीसी की बसें बंद होने से अन्य राज्यों की बसों में भीड़ कई गुना बढ़ जाएगी। इससे घर तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसके अतिरिक्त ऊना से भी राज्य के अन्य जिलों में स्थित अपने घरों तक पहुंचने के लिए लोग बसों के अलावा अन्य जुगाड़ भिड़ाने में जुटे रहे। हिमाचल पथ परिवहन निगम के आरएम अनूप राणा ने बताया कि निगम की ओर से सोमवार सांय तक 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई थी। मंगलवार सायं छुट्टी होने के चलते सुबह के समय बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।