{"_id":"23-37676","slug":"Una-37676-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से 1 किलो चूरा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से 1 किलो चूरा पोस्त बरामद
Una
Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत चुरूड़ू रेलवे पुल के नजदीक पुलिस ने इनोवा गाड़ी से एक किलो चूरा पोस्त पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने देर शाम उक्त स्थान पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग के लिए एक इनोवा गाड़ी को रुकने का इशारा किया।
शक के आधार पर जब पुलिस ने गाड़ी की गहनता से जांच की तो सीट के नीचे छुपाकर रखा एक किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। अंब थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस ने चुरूड़ू रेलवे पुल के पास नाके के दौरान एक इनोवा गाड़ी से 1 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने गाड़ी चालक मनोज कुमार निवासी दियाडा के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।