{"_id":"29968","slug":"Una-29968-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट गोलमाल में महिला प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट गोलमाल में महिला प्रधान गिरफ्तार
Una
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। विकास खंड ऊना के अधीन एक पंचायत की प्रधान को पुलिस ने सरकारी सीमेंट के गोलमाल मामले में गिरफ्तार किया है। महिला पंचायत प्रधान को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी महिला प्रधान से अंब पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। गड़बड़ी करके ऊना से सरकारी सीमेंट के 50 बैग अंब क्षेत्र को भेजे गए थे। सूचना पर अंब पुलिस ने 17 अप्रैल को देर रात बेहड़ जस्वां के समीप चक्क गगरोला में सरकारी सीमेंट की खेप बरामद की थी। पुलिस ने जीप को भी कब्जे में लिया था। मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने आरोपी महिला पंचायत प्रधान का नाम उगला था। इसके पश्चात गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला पंचायत प्रधान पुलिस को छकाती रही। पुलिस ने कई बार महिला प्रधान की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन आरोपी महिला प्रधान बेहद चालाकी से ठिकाने बदलती रही।
बताया जा रहा है कि सोमवार को महिला प्रधान आत्मसमर्पण करने के मकसद से अंब गई थी। जैसे ही प्रधान थाने के समीप पहुंची तो महिला पुलिस कर्मियों ने उसे धर लिया। सरकारी सीमेंट के गोलमाल का खुलासा होने के तीन सप्ताह बाद महिला प्रधान पुलिस के हत्थे चढ़ी।
विज्ञापन
अंब थाना के एसएचओ गुरजीत सिंह ढिल्लो ने महिला प्रधान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला प्रधान को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।