{"_id":"29964","slug":"Una-29964-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन बनने से चूका ऊना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन बनने से चूका ऊना
Una
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा स्टेडियम में चल रही 3 दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर हाकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में मंडी ने ऊना को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 के अंतर से पराजित कर विजेता खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ऊना ने सिरमौर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में मंडी ने बिलासपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मंडी और ऊना के बीच खेले गया फाइनल मैच 1-1की बराबरी पर रहा। इसके चलते मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया और मंडी ने विजेता ट्राफी जीत ली। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जगदेव सिंह परमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन