{"_id":"29904","slug":"Una-29904-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से बेच डाली जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से बेच डाली जमीन
Una
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अधीन अंबोटा कलां में धोखाधड़ी से जमीन का सौदा कर लिया गया। तीन लोगों की शिकायत पर पुलिस ने राजस्थान के एक आरोपी समेत चार लोगाें के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत एफआईआर हुई। शिकायतकर्ताओं ने न्यायालय में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 156(3) के तहत अर्जी दायर करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। न्यायालय के आदेशाें पर चिंतपूर्णी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार शंबू दत्त, अश्वनी कुमार, मदन गोपाल निवासी अंबोटाकलां ने सरल दूर्गा संकीर्तन मंडल श्री गंगानगर राजस्थान के सचिव प्रवीण कुमार, कृष्ण लाल निवासी अगरसाई कालोनी सिरसा (हरियाणा) प्रीतम तथा वरिंद्र कुमार निवासी दिलवाड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि शिकायकर्ताओं की अंबोटा कलां प्रीतम में जमीन है। वे जमीन खेवट संख्या 30 खतौनी 78 खसरा संख्या 99 के सन 2009-10 से मालिक हैं। उन्होंने आरोपियों के साथ उक्त जमीन का तबादला किया। तबादले के दौरान यह शर्त रखी गई कि जमीन को तबादले के बाद भी कोई किसी को नहीं बेचेगा। आरोप है कि शर्त को तोड़ते हुए प्रवीण कुमार और कृष्ण लाल ने यह जमीन प्रीतम तथा वरिंद्र कु मार को बेच डाली। शिकायतकर्ताओं ने तबादले के दौरान लिखी गई शर्तों की प्रति भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि बाहरी राज्य के व्यक्ति द्वारा जमीन की खरीद का बिंदु भी जांच का केंद्र रहेगा। एसपी सुमेधा द्विवेदी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन