{"_id":"29744","slug":"Una-29744-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रधान के घर पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्रधान के घर पुलिस की दबिश
Una
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना/अंब। स्थानीय पुलिस की टीम ने सीमेंट गोलमाल मामले में वांछित चल रही प्रधान के निवास सहित अन्य जगहों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए वीरवार को दबिश दी, लेकिन पंचायत प्रधान को पकड़ने आई पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। बुधवार को उच्च न्यायालय में पंचायत प्रधान की जमानत याचिका खारिज होने पर पुलिस की ओर से गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है, जबकि ऊना विकास खंड के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत की उक्त प्रधान अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।
वीरवार को पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी के लिए अंब पुलिस की टीम ने उसके निवास पर दबिश दे दी, लेकिन पंचायत प्रधान के वहां न मिलने के चलते पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा। एसएचओ अंब गुरदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि अग्रिम जमानत याचिका खरिज होने के बाद प्रधान की गिरफ्तारी तय है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रयास कर रही है। जल्द प्रधान को पकड़कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।