{"_id":"29743","slug":"Una-29743-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी अफसर के रिकार्ड खंगालने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी अफसर के रिकार्ड खंगालने पर बवाल
Una
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिले के गगरेट-2 शिक्षा खंड के प्राथमिक स्कूलों में किसी अन्य विभाग के अधिकारी की ओर से रिकार्ड खंगाले जाने पर मामला गंभीर रूप धारण कर गया है। प्रकरण को लेकर प्राथमिक शिक्षक आग बबूला हो गए हैं। उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए खुल कर उक्त अधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। वहीं शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों ने भी इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए उक्त अधिकारी से जवाब तलबी की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि मामले के संदर्भ में शिक्षा विभाग के पास अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि यदि शिक्षक किसी प्रकार की शिकायत करते हैं तो कार्रवाई निश्चित है।
गगरेट-2 शिक्षा खंड के तहत पड़ते प्राथमिक स्कूलों में किसी अन्य विभाग के खंड स्तरीय अधिकारी ने स्कूलों में दस्तावजों की छानबीन कर डाली। इसमें शिक्षकों को कई प्रकार के बिल वाउचर भी दिखाने को कहा गया। मामले को शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के समक्ष उठाया। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, महासचिव राकेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, प्रवक्ता महेश शारदा व खंड इकाई अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने बताया कि स्कूलों में गैर विभागीय अधिकारी की ओर से रिकार्ड खंगाले जाने को कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार तो अन्य विभागों के अधिकारी भी आकर स्कूलों का रिकार्ड खंगालने बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के सिवाय किसी के प्रति शिक्षकों की जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उधर, आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने भी उक्त घटना को अनुचित करार देते हुए कहा कि किसी भी गैर विभागीय अधिकारी की ओर से स्कूलों का रिकार्ड या बिल वाउचर खंगालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक मामले के संदर्भ में लिखित शिकायत करते हैं तो विभाग अवश्य कार्रवाई करेगा।