Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   99 booth committees will be formed in Una Vis area: Satti

ऊना विस क्षेत्र में गठित होंगी 99 बूथ कमेटियां : सत्ती

Mon, 11 Nov 2024 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 Nov 2024 08:18 AM IST
विज्ञापन
99 booth committees will be formed in Una Vis area: Satti
भाजपा कार्यालय में बैठक में मौजूद भाजपा नेता।-संवाद
ऊना। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित पार्टी कार्यालय दीपकमल में एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ऊना भाजपा मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने की। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने की दिशा में सक्रियता बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में 99 बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव अगले माह तक संपन्न हो जाएंगे। सत्ती ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो तय समय के अनुसार सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान और बूथ कमेटियों के गठन के साथ संगठन का चुनाव करवाता है। बैठक में जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, जिला महामंत्री शाम मिन्हास, डॉ. रामपाल सैनी और अशोक धीमान, मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में भाजपा संगठन की मजबूती पर की चर्चा
गगरेट (ऊना)। भाजपा संगठनात्मक जिला ऊना संगठन महापर्व की बैठक गगरेट के नागनाथ मंदिर अंबोटा में प्रदेश सचिव सुमित शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई। पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊना जिले के हर मंडल ने इस अभियान में बेहतरीन काम किया है और उम्मीद जताई कि 30 नवंबर तक सभी कार्य पूरा हो जाएंगे। बैठक में मंडल के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री रमन ठाकुर, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद लक्ष्मी जरियाल और अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

भाजपा कार्यालय में बैठक में मौजूद भाजपा नेता।-संवाद

भाजपा कार्यालय में बैठक में मौजूद भाजपा नेता।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed