फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   97 challan of over speed vehicle in una

ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 97 के कटे चालान

Sat, 06 Feb 2021 08:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
97 challan of over speed vehicle in una
ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 97 के कटे चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस ने जिलाभर में विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी के दौरान ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 97 चालान किए हैं। वहीं, अवैध खनन करने पर सात वाहनों के चालान किए गए हैं। पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने पर लगातार सख्ती से पेश आ रही है। बीते शुक्रवार को जिलेभर में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 518 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने 518 में से 450 वाहनों के चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 137800 रुपये प्राप्त किए गए। जिनमें से 88 चालान बिना हेलमेट, 75 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट, 52 चालान बिना लाइसेंस, 20 चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, 11 चालान यातायात के संकेतों की अवहेलना करने, छह चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, 30 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने, 11 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 97 चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर तथा 128 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 18 लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 1800 रुपये प्राप्त किए गए। इसके अलावा अवैध खनन करने पर सात वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 89700 रुपये प्राप्त किए गए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर सात लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 2300 प्राप्त किए हैं। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना पर सख्ती बरती जा रही है। ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed