फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गुरुद्वारा बल्ह खालसा में वीरेंद्र कंवर ने टेका माथा

गुरुद्वारा बल्ह खालसा में वीरेंद्र कंवर ने टेका माथा

Sun, 24 Feb 2019 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा बल्ह खालसा में वीरेंद्र कंवर ने टेका माथा
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गुरुद्वारा बल्ह खालसा में रविवार को माथा टेका तथा गुरु महाराज के प्रवचनों को रसपान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत पुरातन समय से ही शिक्षा का केंद्र रहा है तथा पूरी दुनिया को ज्ञान बांटता रहा है। वक्त के साथ-साथ देश को अंधविश्वास और कुरीतियों ने जकड़ लिया। इससे समाज ऊंच-नीच के भेदभाव में बंट गया। समय-समय पर देश में गुरु रविदास महाराज जैसे महापुरुषों ने समाज को शिक्षित कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने संगत से गुरु रविदास महाराज के विचारों और आदर्शों को अपनाते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज एक होगा तभी हमारा राष्ट्र सशक्त होगा। कंवर ने स्नान गृह और शौचालय निर्माण के लिए ऐच्छिक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले गुरुद्वारा प्रबंधन ने सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर गो सेवा आयोग के सदस्य कृष्णपाल शर्मा, एडवोकेट नवीन, सुरेंद्र हटली और विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed