फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एसपी का थाने में छापा, एसआई गायब

एसपी का थाने में छापा, एसआई गायब

Sat, 22 Dec 2018 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
एसपी का थाने में छापा, एसआई गायब
एसपी पहुंचे थाने, गायब मिला दरोगा, लाइन हाजिर
विज्ञापन

कारण बताओ नोटिस जारी, एसपी ने देर रात किया थाने का औचक निरीक्षण
पुलिस कर्मियों की एल्कोसेंसर से की जांच, थाने का रिकार्ड भी जांचा
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। एसपी दिवाकर शर्मा ने शुक्रवार देर रात अंब थाना का औचक निरीक्षण किया। रात को करीब 12 बजे एसपी दिवाकर अंब थाना पहुंचे। एसपी की अचानक कार्रवाई से पुलिस थाने में तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। छापामारी के दौरान अंब थाने में ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर अशोक ड्यूटी से नदारद पाए गए। इस पर एसपी दिवाकर शर्मा ने सब इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एसपी ने सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के आदेश भी जारी किए हैं।

वहीं इस दौरान अंब थाना में तैनात कर्मियों का एल्कोसेंसर से टेस्ट भी किया गया। जांच के दौरान पुलिस थाने में कोई भी व्यक्ति नशे में नहीं पाया गया। साथ ही अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की गई। एसपी दिवाकर ने सभी पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों की ओर से दी जा रही ड्यूटी को सराहा। निरीक्षण के दौरान एसपी दिवाकर शर्मा करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस थाने में रहे। एसपी ने कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी दिवाकर शर्मा समय-समय पर देर रात ट्रैफिक व्यवस्था थानों का औचक निरीक्षण करते रहे हैं, जिससे पुलिस महकमे में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला है। एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed