{"_id":"5b967f22867a557ebe1e82dd","slug":"91536589602-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटली में बंगाणा खंड की खेल प्रतिस्पर्धा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटली में बंगाणा खंड की खेल प्रतिस्पर्धा शुरू
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sports
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में बंगाणा खंड की प्राथमिक स्कूलों की खेल प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। इसका ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में बंगाणा शिक्षा खंड के 18 केंद्रीय प्राथमिक स्कूलों के लगभग साढ़े चार सौ बच्चे कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वालीबॉल, एथलेटिक्स तथा सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बच्चे का समग्र विकास ही शिक्षा का मूल लक्ष्य होना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य सहगामी गतिविधियों से प्रतिभा को प्रदर्शित करने का भरपूर अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
कंवर ने बच्चों से भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वे मेहनत के दम पर जीवन में बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने खेल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए इस तरह के आयोजनों से समाज की सहभागिता सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया ताकि बच्चों को खेल स्पर्धाओं के लिए बेहतर सुविधाएं और वातावरण मुहैया करवाया जा सके। वीरेंद्र कंवर ने इस खेल आयोजन के लिए अपनी ओर से 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले उन्होंने झंडा रस्म तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य व स्टाफ ने केरल में बाढ़ प्रभावितों को लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 हजार रुपये का चेक मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, जिला पंचायत अधिकारी रमण शर्मा, बीडीओ सोनू गोयल, तहसील कल्याण अधिकारी चमन शर्मा, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, सुरेंद्र हटली, जोगिन्द्र कुटलैहडिया, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, मदन राणा, राजेंद्र रिंकू, सुशील कुमार, कमल नयन, विकास, सुनील, सतीश धीमान, पीटीएफ के प्रधान अशोक शर्मा स्कूलों से आए अध्यापक, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि और गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।