{"_id":"5b33861b4f1c1bf76e8ba5af","slug":"91530103323-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों का कन्या कालेज में करवाएं दाखिला: हरि सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों का कन्या कालेज में करवाएं दाखिला: हरि सिंह
Updated Wed, 27 Jun 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या कॉलेज में करवाएं बेटियों का दाखिला : हरि सिंह
ऊना। हिमोत्कर्ष कन्या कॉलेज प्रबंधन के आजीवन अध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने कहा कि हिमोत्कर्ष कन्या कॉलेज कोटला खुर्द जिला में एकमात्र लड़कियों का कॉलेज है जहां छात्राओं से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती। 35 पात्र छात्राओं के लिए फ्री भोजन, छात्रावास उपलब्ध हैं। कंवर हरि सिंह बुधवार को कॉलेज में स्टाफ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, पुस्तकालय, सभागार, इंडोर, खेल व्यवस्था, अत्याधुनिक आईटी कम डिजीटल सेंटर, कैंटीन और लैबोरेटरी उपलब्ध हैं। कॉलेज का शैक्षणिक सत्र प्रथम जुलाई से शुरू करने और 29 जुलाई को पारितोषिक वितरण समारोह करने का भी एलान किया गया। कंवर हरि सिंह ने जिला ऊना के अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे अपनी बेटियों को शीघ्र दाखिल करवाएं। प्रिंसिपल एसके चावला ने बताया कि प्रवेश की जानकारी के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।