{"_id":"5b2f865c4f1c1bab6e8b9922","slug":"91529841244-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ स्कूल में पॉलीथीन पर पूर्णत: प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ स्कूल में पॉलीथीन पर पूर्णत: प्रतिबंध
Updated Sun, 24 Jun 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ स्कूल में पॉलिथीन पर पूर्णतया प्रतिबंध
स्वच्छ भारत समर इंटरर्नशिप कार्यक्रम, प्रधानाचार्य सतीश शर्मा रहे मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। रावमापा कांगड़ में पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से बैन है। कोई भी छात्र-छात्रा या स्टाफ सदस्य स्कूल परिसर में पॉलिथीन या चिप्स के पैकेट लेकर नहीं आएगा। अशोक ईको क्लब और नेहरू युवा केंद्र ऊना के स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने सभी को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्कूल में पॉलिथीन या चिप्स के पैकेट लाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सतीश शर्मा ने कहा कि स्कूल में पॉलिथीन बंद करने का निर्णय स्कूल प्रबंधन की सहमति से लिया है। अशोका ईको क्लब पर्यावरण संरक्षण में बेहतरीन कार्य कर रहा है और पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता में लगातार तीन सालों से स्टेट लेवल पर इनाम जीतता आ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ से भी आह्वान किया कि वे पॉलिथीन के बजाए जूट बैग का प्रयोग करें। पॉलिथीन का प्रयोग बंद करेंगे, तभी इसे पूरी तरह से बंद किया जा सकेगा। इस दौरान विद्यार्थियों में स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, डिंपी दूसरे और आकांक्षा तीसरे स्थान पर रही। पूनम व काजल को सांत्वना पुरस्कार दिया। इन प्रतिभागियों को अशोक ईको क्लब ने पर्यावरण पखवाड़े के समापन पर छह जुलाई को सम्मनित किया जाएगा। इस अवसर पर अशोका ईको क्लब के प्रभारी जोगेंद्र कौशल, एनवाईके से विकास, संदीप धीमान, राजिंद्र कौशल, विजय सैणी, अश्वनी कुमार, राज कुमार, मैडम मती देवी, सुखजीत कौर, निशा शर्मा, किरण लता, अनीता कुमारी, संतोष कुमारी, रेखा उपस्थित रहे।