{"_id":"5b1918294f1c1bae6e8b6b63","slug":"91528371241-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर चौक में पूतना का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर चौक में पूतना का वध
Updated Thu, 07 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर एक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित गोपाल स्वरूप शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का सुंदर वर्णन किया और उनकी माखन चोरी की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण के घर गायों की कोई कमी नहीं थीं और न ही माखन की कोई कमी। इसके बावजूद गोपियों के अटूट प्रेम के चलते भगवान श्रीकृष्ण माखन चोर कहलाए।
महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने जब यशोदा मां को माटी खाने के बहाने मुख में ब्रह्मांड का दर्शन कराया। उसके बाद यशोदा को अहसास हो गया कि उनका लला कोई साधारण नहीं बल्कि परम ब्रह्म अवतार हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म का समाचार मिलते ही कंस बौखला गया। उसने अपने सेनापतियों को आदेश दिया कि पूरे राज्य में दस दिन के अंदर पैदा हुए सभी बच्चों का वध कर दिया जाए।
विज्ञापन
इधर नंद बाबा के घर कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में लगातार उत्सव मनाया जा रहा था। अभी कृष्ण केवल छह दिन के ही हुए थे कि कंस ने पूतना नाम की राक्षसी को भेजा। पूतना अपने स्तनों में जहर लगाकर बालक कृष्ण को पिलाने के लिए मनोहारी स्त्री का रूप धारण कर आई। अंतर्यामी कृष्ण क्रोध से उसके प्राण सहित दूध पीने लगे और तब तक नहीं छोड़ा जब तक कि पूतना के प्राण पखेरू उड़ नहीं गए। आयोजक संतोष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भागवत कथा में गोवर्धन पूजा के छप्पन भोग और श्री कृष्ण-रुकमणि जी के विवाह के प्रसंग का वर्णन होगा।
विज्ञापन