{"_id":"5b0442c64f1c1be0408b73d7","slug":"91527005894-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय-समय पर हो अल्ट्रासांऊड क्लीनिकों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय-समय पर हो अल्ट्रासांऊड क्लीनिकों का निरीक्षण
Updated Tue, 22 May 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
consult doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत जिले के पंजीकृत सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने पीसी पीएनडीटी एक्ट के तहत गठित कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यदि किसी अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में गड़बड़ पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी नियमानुसार सख्त से कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जिला के सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का ऑनस्पॉट ऑडिट करना सुनिश्चित बनाएं तथा ऑनलाइन के साथ-साथ भौतिक तौर पर भी जांच करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी विशेषतौर पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित बनाने एवं ट्रैक करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह, बीडीओ राजकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।