फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भूलकर भी सांझा न करें एटीएम कार्ड की डिटेल

भूलकर भी सांझा न करें एटीएम कार्ड की डिटेल

Wed, 18 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
भूलकर भी सांझा न करें एटीएम कार्ड की डिटेल
भूलकर भी साझा न करें एटीएम कार्ड की डिटेल
विज्ञापन

जिले में एकाएक बढ़ने लगीं ठगी की वारदातें
पढ़े-लिखे लोग भी आ रहे ठगों के झांसे में
रविंद्र कुमार
ऊना। अगर कोई बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कार्ड का पिन नंबर या वैलिडिटी एक्सपायर होने का दावा करते हुए आपसे कार्ड की डिटेल मांगता है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। जिले में साइबर क्राइम का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। अनपढ़ ही नहीं, पढ़े-लिखे लोग भी ठगों के झांसे में आ रहे हैं। हाल ही में दो लोगों को शातिर गिरोह ने एटीएम के नवीनीकरण के नाम पर धमांदरी के एक व्यक्ति से करीब डेढ़ लाख खाते से उड़ा लिया, जबकि बहडाला गांव में एक दंपति से 60 हजार के करीब राशि पर हाथ साफ कर दिया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आधुनिक समय में जहां हाईटेक तकनीक का लाभ लोग उठा रहे हैं, वहीं साइबर क्राइम में सक्रिय जालसाज लोगों को इसका शिकार बना रहे हैं। पलक झपकते ही खातों से मोटी रकम उड़ रही है। शातिर खुद को बैंक का बड़ा अधिकारी होने का हवाला देते हुए एटीएम की जानकारी हासिल करते हैं। उसके बाद पलक झपकते ही आपके खाते से राशि गायब हो जाती है। जब तक व्यक्ति को होश आता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। इतना ही नहीं, कई बार शातिर एटीएम कक्ष के बाहर या अंदर खड़े होते हैं और लोगों की मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का शिकार बना लेते हैं। ऊना पुलिस ने कुछ समय पहले ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें कुछेक आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसमें खुलासा हुआ था कि आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। लेकिन अब एटीएम पिन जानकार लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसे शातिरों पर शिकंजा कसना पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर बना हुआ है।
एटीएम ग्राहक क्या करें और क्या न करें
जिला मुख्य अग्रणी बैंक शाखा पीएनबी के मुख्य चीफ प्रबंधक पीपी सिंह ने बताया कि पहले तो एटीएम कक्ष में एक समय में एक ही व्यक्ति प्रवेश करे और कृपया सुनिश्चित करें कि आप एटीएम ट्रांजेक्शन पूर्ण गोपनीयता से कर रहे हैं या नहीं। एटीएम के आसपास लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें। ट्रांजेक्शन पूर्ण होने के बाद अपना एटीएम कार्ड और रसीद प्राप्त करना न भूलें। एटीएम ट्रांजेक्शन के लिए एसएमएस अलर्ट प्राप्त करने हेतु अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ पंजीकृत करें। इसके अलावा ग्राहक अपना कार्ड किसी भी व्यक्ति को न दें। अपना पिन कार्ड पर न लिखें, अपना पिन किसी के साथ शेयर न करें। बैंक कभी भी किसी ग्राहक से उसके एटीएम के बारे में जानकारी नही मांगता।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक
एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि लोग सचेत रहें। फोन के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को एटीएम की जानकारी न दें। किसी के साथ पिन और कार्ड की जानकारी साझा न करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस की मदद लें। पुलिस हमेशा लोगों की सहायता के लिए तैयार रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed