{"_id":"5a5b57d24f1c1b8d268b457a","slug":"91515935698-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बस अड्डे में सिनेमा, शॉपिंग और पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बस अड्डे में सिनेमा, शॉपिंग और पार्किंग सुविधा
Updated Sun, 14 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविंद्र कुमार
विज्ञापन
ऊना।
करोड़ों की लागत से बन रह ेअत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टैंड का तोहफा इसी साल में ऊना वासियों को मिल सकेगा। इसके लिए जोरशोर से बस स्टैंड के निर्माण का काम जारी है। इस बस स्टैंड की खास बात यह है कि यहां एक ही छत के नीचे बस, शॉपिंग, सिनेमा और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यातायात में लगने वाले जाम से ऊना वासियों को निजात मिलेगी।
बस स्टैंड निर्माण में लगी कंपनी लगभग 50-60 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। पीपीपी मोड में बन रहे अड्डे में हर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बस स्टैंड बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। ऊना बस अड्डे के निर्माण को लेकर जहां लोगों में खुशी की लहर है। बस अड्डे के निर्माण में जुटी कंस्ट्रक्शन कंपनी एमआरसी का दावा है कि 2018 में सुविधाओं से लैस बस स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
पिछले 10 साल से ऊना बस स्टैंड राजनीति की भेंट चढ़ा रहा और शिलान्यास पट्टिकाओं के चक्कर में जनता को पिसना पड़ा। अब बस स्टैंड निर्माण से जनता को राहत मिल सकेगी। 2007 के बाद ऊना के नए बस अड्डे का निर्माण कार्य फाइलों में ही सिमट गया था। ऊना बस अड्डे का पहली बार शिलान्यास छह अप्रैल 2007 को वीरभद्र सिंह ने किया था। फिर सत्ता परिवर्तन के साथ 19 सितंबर 2012 को तत्कालीन सीएम प्रेम कुमार धूमल ने भी बस अड्डे का शिलान्यास किया लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। 2017 में वर्कशॉप को रामपुर में शिफ्ट करके बस अड्डे का काम शुरू हुआ जिसका काम अब चल रहा है।
विज्ञापन
ये मिलेंगी सुविधाएं
ऊना बस स्टैंड में 150 दुकानें, तीन पीवीआर सिनेमा और 200 से अधिक छोटी गाड़ियों को पार्किंग करने की सुविधा मिलेगी। बस स्टैंड में यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है।
मुकेश रंजन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट प्रभारी लक्ष्मी शर्मा और साइट मैनेजर राकेश डोगरा ने बताया कि 2018 में इस बस स्टैंड को तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कंपनी ने इससे पहले होशियारपुर बस स्टैंड को भी बनाया है।