{"_id":"5a1bf7b54f1c1ba7668b6a4b","slug":"91511782325-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठेड़ा जसवालां का बेटा नेवी में बना सब लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुठेड़ा जसवालां का बेटा नेवी में बना सब लेफ्टिनेंट
Updated Mon, 27 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)।
विधानसभा क्षेत्र गगरेट के गांव कुठेडा जसवालां का वंशज मेहता भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त हुआ है। इससे उनके परिजनों और गांव वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वंशज का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। उनके पिता गुलशन मेहता सरकारी मेडिकल कॉलेज चंडीगढ सेक्टर-32 में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर हैं जबकि माता निशा शर्मा गृहिणी हैं। वंशज साल 2014 में भारतीय नौसेना के टेक्निकल विंग में चयनित हुआ और वहां पर बीटेक की डिग्री करने के बाद वंशज अब भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप मे अपनी सेवाएं देगा। वंशज की स्कूली पढ़ाई चंडीगढ़ के सरकारी मॉडल स्कूल में हुई है।
उनका छोटा भाई अक्षज मेहता ग्यारहवीं में पढ़ रहा है। वंशज के पिता गुलशन मेहता ने बताया कि वंशज का बचपन से ही यह सपना था कि वह भारतीय सेना में जाए, इसी सपने को वंशज ने अपनी कड़ी मेहनत से हासिल कर लिया है। गगरेट के निवर्तमान विधायक राकेश कालिया पूर्व विधायक बलवीर सिंह, सुशील कालिया, राजेश ठाकुर, रायज कुमार लखनपाल, अनिल लखनपाल, मनु ठाकुर, मुनीष लखनपाल, विकास विक्की, संजीव पराशर ने वंशज के इस चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन