{"_id":"6aa05b4f61a8ca18900650ac","slug":"910-grams-of-chitta-seized-in-haroli-one-accused-arrested-una-news-c-93-1-una1025-205321-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली में 9.10 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली में 9.10 ग्राम चिट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना ने हरोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 9.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हरोली पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
हरोली पुलिस के अनुसार, बीते सोमवार को पुलिस थाना हरोली के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार के नेतृत्व में टीम को चंदपुर में नशे से संबंधित गुप्त सूचना मिली । सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी नीरज कुमार निवासी चंदपुर, डाकघर पालकवाह, तहसील हरोली के रिहायशी मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 9.10 ग्राम चिट्टा और एक वेटिंग मशीन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिट्टे की आपूर्ति के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की पड़ताल की जा रही है।