फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   90 percent road accidents are happening due to human error: Sanjeev Bhatia

मानवीय भूल से हो रहीं 90 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं : संजीव भाटिया

Mon, 01 Apr 2024 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
90 percent road accidents are happening due to human error: Sanjeev Bhatia
अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आईटीआई महिला ऊना में आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि मानवीय भूल के कारण 90 फीसदी सड़क दुर्घटना घटित हो रही हैं। उन्होंने यह बात अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में आईटीआई (महिला) ऊना में कही। कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल ई. बीएस ढिल्लों विशेष तौर से मौजूद रहे।
भाटिया ने इस अवसर पर साइबर क्राइम ठगी के मामलों में महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान आईटीआई के प्रशिक्षुओं से किया। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से कोई भी अछूता नहीं रहा है और झूठे प्रलोभनों के झांसे में आकर अधिकतर पढ़ा-लिखा तबका फंस रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फेक आईडी बनाकर और हैक करने के मामले भी बढ़ रहे हैं। लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की जा रही है। 250 करोड़ रुपये का क्रिप्टोकरंसी का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। कई लोग करोड़पति बनने के चक्कर में अपनी संपत्ति लूटा बैठे हैं।
विज्ञापन

वहीं, समाज में नशा सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। सेक्सुअल हरासमेंट के बारे में खुलकर बातचीत करनी चाहिए। जुर्म को सहना भी पाप है और जुर्म करना तो पाप ही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सोच का दायरा बढ़ता है। उन्होंने महिला सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया। पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता के तहत चालान करने के लिए आईटीएमएस सिस्टम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि दो प्रतिशत लोग ही पूरे जीवन में पुलिस के कांटेक्ट में आते हैं। सरकार ही नियम बनाती है और हम सबका यह दायित्व बनता है कि हम कानून की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीइआई प्रिंसिपल ई. बीएस ढिल्लों का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम से युवाओं की सोच का दायरा बढ़ता है और बच्चों का हौंसला भी बढ़ता है।
बाक्स
शिक्षिका तनीशा का कहना है कि जागरूकता कार्यक्रमों से आज की युवा पीढ़ी को सीखने का अवसर मिलता है। अमर उजाला के इस तरह के कार्यक्रम सराहनीय हैं।
बाक्स
प्रशिक्षु संजना ने कहा कि कार्यक्रम से पुलिस भर्ती और कॅरियर के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, जो शंकाएं पुलिस कार्य प्रणाली के प्रति थीं, वह भी कार्यक्रम से दूर हुई हैं।
बाक्स
प्रशिक्षु पल्लवी का कहना है कि ट्रैफिक नियमों के बारे में अमर उजाला के कार्यक्रम से जानकारी मिली है, जिसका वह खुद भी अनुसरण करेंगी और दूसरा को भी प्रेरित करेंगी।
बाक्स
प्रशिक्षु खुशी का कहना है कि साइबर क्राइम और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों से लड़ने के लिए इस कार्यक्रम से जागरूक हुई हैं और समाज में दूसरों को भी जागरूक किया जाएगा।
बाक्स
प्रशिक्षु अमनदीप का कहना है कि अमर उजाला के कार्यक्रम से नशे की प्रवृति को समाज से दूर करने का संकल्प लिया है और सबके सहयोग से नशे पर अंकुश लगाया जाएगा।
बाक्स
प्रशिक्षु बबीता का कहना है कि इस कार्यक्रम से साइबर क्राइम से बचने की सीख मिली है और फेक आइडी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। इसके बचाव के बारे में भी जागरूक हुए।



बाक्स
प्रशिक्षु कंचन का कहना है कि जागरूकता कार्यक्रम से पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है और आगे लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed