फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   88 schools are not sending PM nutrition report despite instructions

Una News: 88 स्कूल निर्देशों के बावजूद नहीं भेज रहे पीएम पोषण की रिपोर्ट

Mon, 09 Sep 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 09 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
88 schools are not sending PM nutrition report despite instructions
ऊना। जिले में शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद 88 स्कूलों के शिक्षक रोजाना पीएम पोषण की रिपोर्ट का एसएमएस नहीं भेज रहे हैं। इसके चलते प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ऊना ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किया है और इस संदर्भ में स्कूलों के खराब प्रदर्शन को लेकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

वहीं, संतोषजनक जवाब न मिलने की सूरत में विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ऊना सोमलाल धीमान ने बताया कि स्कूलों के पीएम पोषण की रोजाना रिपोर्ट का एसएमएस के जरिए संदेश जारी करने का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। इसके चलते स्कूलों से जवाबतलबी की गई है और इसकी रिपोर्ट तैयार करके प्रारंभिक शिक्षा विभाग निदेशालय को प्रेषित की जाएगी। अगर स्कूल शिक्षकों की ओर से इस संदर्भ में संतोषजनक जवाब नहीं आता है, तो ऐसे स्कूलों की लिस्ट तैयार करके आगामी कार्रवाई को लेकर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशालय को भेजी जाएगी। ऊना जिला के ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर लिया गया है और उनसे जवाबतलबी की गई है। मिड-डे मील की रिपोर्ट रोजाना प्राप्त न होने की श्रेणी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला 49, राजकीय माध्यामिक पाठशाला 15, राजकीय उच्च पाठशाला 9 और रावमापा 15 सहित 88 स्कूल पीएम पोषण की रिपोर्ट रोजाना नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों की पीएम पोषण की रिपोर्ट नहीं आती
इनमें राजकीय उच्च पाठशाला में भेरा, चराडा, छतरपुर, घरबासड़ा, कोहडरा, कुठेड खैरला, पंजुआणा, पनोह, परोईयां, रामापा बेदेहड , भंजाल, चंदपुर धनेट, धर्मशाला महंता, दोबड, दोहक, हटवाणा, झुडोवाल, ललडी, नंगल जरियाला, नारी, पुबोवाल, सुहीं, तुंडखरी, राप्रापा अभयपुर, अजोली, हलैहड, अरनीयाला, भडढेडा, भहेडी, बांधा, बरेडा, भरमौत, भटोली, भयांवी, भुआणा, बोहरू, बुबंलू, चलोला, चांगपुखर, चंगेहड, चढ़तगढ़, चडोली, चोहथ सनयाल, चुलहडी, डंगोली, धंधडी़, धर्मशाला महंता, धलैहड, फतेवाल, घनारी, घुगनकलां, गिंदपुर मलौन, हलेडा, हटली, जबेहड, जननी, जसाणा, ज्वार, केलूआ, खड्डा चताडा, लालसिंघी, लमलेहडा, कुसियाला, कड, खानपुर, माजरा राहड, नलोह, नंगलकलां, नारी, पनेहड, सलोहवैरी, सिद्ध चलेहड, रावमापा बाल ऊना, भडेढा, चताडा़, धमांदरी, गोंदपुर बनेहडा, कटोहडखुर्द, कुरियाला, ललडी, नंगल जरियाला, पंडोगा, पंजावर, परोह मिसरा, सलोह, सरोह, टक्का सहित 88 स्कूल पीएम पोषण के तहत रोजाना एसएमएस की रिपोर्ट जारी नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पीएम पोषण की रोजाना एसएमएस रिपोर्ट का प्रदर्शन जिला ऊना के 88 स्कूलों का खराब आंका गया है। विभाग ने नोटिस जारी करके जवाबतलबी की है और इन स्कूलों के शिक्षकों के पीएम पोषण की रिपोर्ट के प्रति आज्ञाकारी ना होने की सूरत में आगामी कार्यवाही को लेकर रिपोर्ट प्रेषित कर दी है और कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं कि किन कारणों से रोजाना पीएम पोषण की एसएमएस की रिपोर्ट जारी नहीं हो रही है।
- सोम लाल धीमान, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed