{"_id":"6a3c238ffcd03077a605f808","slug":"85-participants-took-part-in-the-ramp-event-una-news-c-93-1-una1002-196297-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रैंप कार्यक्रम में 85 प्रतिभागियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रैंप कार्यक्रम में 85 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Thu, 25 Jun 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। उद्योग विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम मंत्रालय के राइजिंग एंड एक्स्लरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैंप) कार्यक्रम के अंतर्गत बीडीओ कार्यालय अंब में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को डिजिटल व्यापार, ई-कॉमर्स, जैम पोर्टल, क्लस्टर विकास एवं एडवोकेसी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक कर उन्हें आधुनिक व्यावसायिक अवसरों से जोड़ना रहा। कार्यशाला में कुल 85 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ कार्यालय की ओर से आर्थिक अन्वेषक प्रदीप कुमार, गगरेट औद्योगिक संघ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा तथा अंब औद्योगिक संघ के अध्यक्ष गौतम ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में छोटे उद्योगों एवं उद्यमियों के लिए आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नए बाजारों की जानकारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स एवं डिजिटल माध्यमों को अपनाकर छोटे व्यवसाय अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचा सकते हैं तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। वित्तीय प्रबंधन प्रबंधक मीनाक्षी ठाकुर एवं अक्षय सिंह डोड ने माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी।