{"_id":"6a188cde03c9ee14b40bc874","slug":"83-panchayats-of-the-district-got-new-panchayat-representatives-una-news-c-93-1-una1002-193240-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले की 83 पंचायतों को मिले नए पंचायत प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले की 83 पंचायतों को मिले नए पंचायत प्रतिनिधि
Fri, 29 May 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 29 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बसोली स्कूल में मतदान में मौजूद पुलिस जवान व मतदाता।संवाद
ऊना। ऊना जिले की 83 पंचायतों में वीरवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में जिले की 83 पंचायतों को नए पंचायत प्रतिनिधि मिले। जिला मुख्यालय पर सायं 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण में कुल 1,27,569 मतदाताओं में से 1,01,710 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा औसत मतदान 79.73 प्रतिशत रहा।
इनमें 53,024 महिला और 48,683 पुरुष तथा 2 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषों के मुकाबले 4,341 अधिक महिलाओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिले की 83 पंचायतों में से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता 81.16 बंगाणा में रहीं। यहां 16 पंचायतों के 84 वार्डों में कुल 16,426 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 8,596 महिला एवं 7,829 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं, अंब में मतदान प्रतिशतता 80.64 रही। इनमें कुल 20,100 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 10,283 महिला और 9,816 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
ऊना में मतदान 79.78 फीसदी रहा, जिनमें कुल 21,742 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया, जिनमें 11,462 महिला और 10,280 पुरुष मतदाता शामिल रहे। गगरेट में 79.33 प्रतिशत मतदान रहा जिनमें कुल 18,843 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 9,731 महिला और 9,112 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
हरोली में मतदान प्रतिशतता 78.35 रही, जिनमें कुल 24,598 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिनमें 12,952 महिला और 11,646 पुरुष मतदाता शामिल रहे।