{"_id":"69dd3a6cd86e522fdf0ec957","slug":"8192-lakh-irrigation-project-inaugurated-in-samurkalan-una-news-c-93-1-una1002-188033-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: समूरकलां में 81.92 लाख की सिंचाई परियोजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: समूरकलां में 81.92 लाख की सिंचाई परियोजना का शुभारंभ
Tue, 14 Apr 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समूरकलां के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण दो के तहत 81.92 लाख रुपये की लागत से सिंचाई एवं कृषि विकास योजना का विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया तथा उपस्थित किसानों और स्थानीय लोगों को इस योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के किसान सिंचाई सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे थे जिसके कारण उन्हें वर्षा आधारित खेती पर निर्भर रहना पड़ता था।
अब इस परियोजना के शुरू होने से किसानों को नियमित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और उनकी फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना से ग्राम पंचायत समूरकलां के लगभग 156 किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा तथा करीब 17.10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।