फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पुलवामा कोरियोग्राफी से भावुक हुए दर्शक

पुलवामा कोरियोग्राफी से भावुक हुए दर्शक

Wed, 20 Feb 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा कोरियोग्राफी से भावुक हुए दर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पे मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा...। कुछ ऐसा ही दृश्य राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बुधवार को हुए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में देखने को मिला।

समारोह की शुरुआत में दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेश ठाकुर ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. इंदुबाला ने की। डॉ. इंदु बाला ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर कॉलेज की शैक्षणिक, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उपलब्धियों को गिनाया। राजेश ठाकुर ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और युवाओं को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारतीय सैनिकों पर हो रहे हमलों को कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सारा देश एकजुट है। शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने देशभक्ति से युक्त कॉलेज विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए 5100 रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन नकद प्रदान की।
विज्ञापन


इस अवसर पर पीटीए प्रधान संदीप काकू, भाजपा मंडलाध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा, ब्रिज बाला सूद, बीडीसी चेयरपर्सन सुमन, प्रो. रितु जसवाल, डॉ. देवकला शर्मा, प्रो. नरिंदर ठाकुर, अधीक्षक सुमेश शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, कैप्टन कुलदीप कंवर, पीटीए एडवाइजर नरेश शर्मा, अनिल डडवाल, राजीव कालिया, अजय ठाकुर, नप पार्षद चेयरपर्सन बबीता रानी, रजनीश शोकी, पार्षद पंकज शर्मा, भूपेंदर डडवाल, सीएससीए अध्यक्ष सपना, उपाध्यक्ष अंकिता, महासचिव राघव, संयुक्त सचिव सलोनी सहित महाविद्यालय का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने बांधा समा
कार्यक्रम की शुरुआत में आंचल राणा ने भरतनाट्यम से की। इसके बाद विशाखा ने ...देश मेरे देश मेरे शीर्षक गीत, प्रो. अभिनय सूद की अगुवाई में प्रस्तुत पुलवामा फिदायीन हमले में शहीद सैनिकों विशेषकर हिमाचल के शहीद तिलकराज पर कोरियोग्राफी से समारोह में मौजूद दर्शकों की आंखों से आंसू टपक पड़े। जबकि बीए के विद्यार्थियों द्वारा अमित कुमार की अगुवाई में प्रस्तुत कोरियोग्राफी ने भी दर्शकों की आंखें नम कर दीं। समारोह में मौजूद जीएन प्रिंटर्स ने 5100 रुपये नकद प्रदान किए।


इन्हें मिला सम्मान
विधायक राजेश ठाकुर ने पीजीडीसीए से यूनिवर्सिटी में शीर्ष स्थान हासिल करने पर निशांत, संगीता, सोनी व सरिता, एमए अर्थशास्त्र से ममता, साक्षी, अंजलि, सुनैना व प्रियंका देवी को पुरस्कार दिए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से शीतल, भारती, शिवानी, साहिल, सुमित, अरुण, राजीना, नवीन, दिनाक्षी, अमन, मनीषा, रेणु, रेखा, श्वेता, कला विभाग से शालिका, चित्रमाला, शिखा, कविता, कॉमर्स विभाग से अभिलाशा निताशा, सिमरन, अंकिता, प्रतीक्षा व श्वेता को विधायक राजेश ठाकुर ने स्मृति चिह्न देकर समानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed