फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कोहरा पडने से 0.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

कोहरा पडने से 0.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

Sat, 22 Dec 2018 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कोहरा पडने से 0.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा
कोहरे की चपेट में ऊना, 0.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सुबह-शाम एकाएक ठंड बढ़ने से हर वर्ग के लोगों की दिक्कतें बढ़ी
स्कूली बच्चे हो रहे परेशान, ठंड से सुन्न हो रहे हाथ और पैर
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला में कोहरे की मार से न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। इस कारण हर वर्ग के लोगों की परेशान है। वहीं, स्कूली विद्यार्थियों को सुबह-सवेरे विद्यालय पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा कोहरे की मार झेलनी पड़ रही है। जिला में सुबह करीब 10 बजे तक कोहरे की सफेद चादर देखने को मिल रही है। जिससे लोगों ने सुबह-शाम घर से बाहर निकलना पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जिला का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शहर ऊना के अभिभावकों में रमन कुमार, रिया, दीपिका, कमल, रमना, प्रीति आदि ने बताया कि उन्हें सुबह-सवेरे अपने बच्चों को स्कूल भेजने और ठंड में तैयार करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें बच्चों को ठंड से बचाने के लिए एक दिन छोड़कर स्नान करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण बढ़ी ठंड से उनके बच्चों के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं, मौसम विभाग के अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड के स्तर में वृद्धि होगी। इसके साथ-साथ कोहरे का प्रभाव भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में बारिश होने के कोई भी आसार नहीं है। इस कारण सूखी ठंड में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed