फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   टैंको का निरीक्षण तक नहीं कर पाया विभाग

टैंको का निरीक्षण तक नहीं कर पाया विभाग

Tue, 19 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टैंको का निरीक्षण तक नहीं कर पाया विभाग
वर्षा जल संग्रहण टैंकों में भरा जा रहा पेयजल
विज्ञापन

आईपीएच विभाग से निरीक्षण की उठाई मांग
बंगाणा में मनरेगा के तहत बनाए गए हैं टैंक
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। बंगाणा उपमंडल में मनरेगा के तहत वर्षा जल संग्रहण के लिए तैयार किए गए 254 टैंकों का आईपीएच विभाग निरीक्षण भी नहीं कर पाया है। आलम यह है कि विभाग ने टैंकों का निर्माण तो बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए किया, लेकिन कुछेक लोग इन टैंकों में पेयजल एकत्रित करने में लगे हुए हैं, जिसे बाद में खेतों में छोड़ा जा रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। क्षेत्र में 254 से अधिक वर्षा जल संग्रहण टैंकों का निर्माण किया गया। इससे पहले भी मनरेगा या अन्य बजट के माध्यम से कई जल संग्रहण टैंकों का निर्माण हो चुका है। इनमें घरों की छत से वर्षा के पानी डालने की बजाय नलों के पेयजल को स्टोर किया जा रहा है, जबकि सरकार ने वर्षा जल व्यर्थ बहने से रोकने के लिए घरों की छत के पानी को इकट्ठा करने के लिए जल संग्रहण टैंकों का निर्माण के लिए योजना तैयार की है। इस योजना का कई उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है लेकिन अधिकतर उपभोक्ता इन टैंकों में वर्षा का पानी स्टोर करने की बजाय पेयजल योजना के पानी को स्टोर कर रहे हैं। कई उपभोक्ता पाइप लाइन को टुल्लू पंप से जोड़कर इन टैंकों को भर रहे हैं। यह जल संग्रहण टैंक काफी बड़े हैं तथा इसमें हजारों लीटर पानी जमा हो सकता है। इस पानी को सब्जियों की सिंचाई के लिए खर्च किया जा रहा है, जो गैर कानूनी है। स्थानीय लोगों ने जल संग्रहण टैंकों का निरीक्षण करने तथा पेयजल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, इस संबंध में बीडीओ सोनू गोयल ने कहा कि मनरेगा के तहत वर्षा जल संग्रहण के लिए करीब 338 आवेदन पिछले तीन वर्षों में आए हैं। इनमें से 254 जल संग्रहण टैंकों का निर्माण करवाया गया है। वहीं आईपीएच विभाग के एक्सईएन ऊना अरविंद सूद का कहना है कि वर्षा जल संग्रहण टैंकों में पेयजल को स्टोर नहीं किया जा सकता है। विभाग ऐसे स्थानों का निरीक्षण करेगा तथा जल का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed