{"_id":"5b1918254f1c1bc96b8b4cbf","slug":"81528371237-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा में तीसरे दिन भी नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा में तीसरे दिन भी नहीं मिल रहा पानी
Updated Thu, 07 Jun 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के गांवों पेयजल समस्या विकराल हो रही है। उपमंडल बंगाणा में तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। पानी न आने से लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। आईपीएच विभाग ने लोगों के घरों में लगाए नल मात्र शोपीस बन कर रह गए हैं।
आईपीएच विभाग ने इन नलों में सप्ताह में एक या दो बार मात्र 10 से 15 मिनट के लिए पेयजल सप्लाई दी जाती है। ग्राम पंचायत लठियाणी, वुधान, तुरकाल, वजाल, धवेड़ा, तुरकाल, खरोटा गांवों के लोगों में तिलक राज, राज कुमार, लाल चंद, ओम प्रकाश, विधि चंद, सुदेश कुमार, राम सिंह, ऊषा देवी, सुलोचना देवी, सत्या देवी, कांता देवी आदि का कहना है कि जब भी इस बारे में विभाग से पूछा जाता है तो वे पाइपलाइन की मरम्मत या अन्य तकनीकी खराबी को पेयजल आपूर्ति में समस्या का कारण बताते हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की तुतडू़-कोहडरा पेयजल का शुभारंभ किया था ताकि 17 पंचायतों के लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिल सके। लोगों का कहना है कि इससे पहले उन्हें नजदीकी पेयजल योजना चलाई गई थी। उक्त योजना से उन्हें ज्यादा पेयजल मिलता था। ग्रामीणों का आरोप है कि जबसे इस पेयजल योजना का शुभारंभ हुआ है, तब से उक्त निजी स्रोतों से मिलने वाले पेयजल से भी छुटकारा हो गया है। ऐसे में लोगों ने कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर से मांग की है कि वह आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दें और लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाया जाए।
विज्ञापन
आईपीएच विभाग के बंगाणा के एसडीओ वीवी गुप्ता का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत को कार्य चला हुआ है। इस कारण पेयजल सप्लाई को लेकर समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाई जाएगी।