{"_id":"5ae713d54f1c1b9d098b73dc","slug":"81525093333-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलाहटा पंचायत वीरेंद्र कंवर ने दिए तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलाहटा पंचायत वीरेंद्र कंवर ने दिए तोहफे
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाकलां/लठियाणी(ऊना)।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सोमवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पलाहटा पंचायत के क्यारियां गांव स्थित हाई स्कूल क्यारियां के 55 लाख की लागत से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्मित आठ कमरों के अतिरिक्त भवन और सात लाख से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अतिरिक्त भवन के निर्मित हो जाने से स्कूली बच्चों को बैठने की सुविधा मिली है।
वहीं ग्राम पंचायत पलाहटा के लोगों को भी पंचायत भवन से बेहतर सुविधा मिलेगी। कंवर ने इस मौके पर जन समस्याएं भी सुनीं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों की लगभग 50 करोड़ आबादी को आयुष्मान भारत के तहत 50 हजार से लेकर पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना से लाभान्वित करने का एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि हर घर व चूल्हे को रसोई गैस कनेक्शन की योजना से आठ करोड़ पात्रों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि देश को गरीबी से मुक्त करने के लिए केंद्र व राज्य में सत्तासीन रही भाजपा सरकारों ने गरीबों व आम लोगों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है।
विज्ञापन