फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ऊना की बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश से बुलावा

ऊना की बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश से बुलावा

Wed, 07 Mar 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
ऊना की बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश से बुलावा
महिला दिवस विशेष
विज्ञापन

ऊना की बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश से बुलावा
जर्मनी सरकार के खर्च पर पढ़ेगी होनहार अर्पिता
आईसर से हासिल की जीवन विज्ञान में उपाधि
पंकज चब्बा
संतोषगढ़ (ऊना)।
उच्च शिक्षा के प्रति जुनून और बौद्धिक कार्यकुशलता के दम पर ऊना की एक बेटी को उच्च शिक्षा के लिए विदेश से बुलावा आया है। राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईसर) मोहाली से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद अर्पिता ने जर्मनी सरकार से भी छात्रवृत्ति हासिल की है। छात्रवृत्ति से जीवन विज्ञान (लाइफ साइंसेज) विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि हासिल करने वाली संतोषगढ़ ऊना की अर्पिता नाथ अब जर्मनी के बर्लिन स्थित विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल करेगी। इसका पूरा खर्च जर्मनी सरकार वहन करेगी। अर्पिता की प्रारंभिक शिक्षा संतोषगढ़ के ही एक निजी स्कूल से हुई। प्रदेश स्कूूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर अर्पिता नाथ ने जमा दो के बाद भारत सरकार की ओर से संचालित आईसर से अभिक्षमता परीक्षा पास कर जीवन विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा हासिल की। उच्च शिक्षा ग्रहण कर अर्पिता को भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति मिलती रही। अर्पिता को जर्मनी सरकार के खर्च पर बर्लिन शहर के विश्वविद्यालय में जीवन विज्ञान विषय में पीएचडी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसका पूरा खर्च जर्मनी की सरकार वहन करेगी। अर्पिता की इस शानदार उपलब्धि से उस के परिजन बेहद खुश है। अर्पिता के पिता वीरेंद्र पराशर व माता रंजुबाला दोनों सरकारी क्षेत्र में फार्मासिस्ट के पद पर कार्य कर रहे हैं। अर्पिता का कहना है कि वह जर्मनी में 15 मार्च से जीवन विज्ञान विषय में पीएचडी की पढ़ाई शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed