{"_id":"5a7eee654f1c1bca798b8cab","slug":"81518268005-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी का कड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी का कड़ा विरोध
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस की बयानबाजी का कड़ा विरोध किया है। संगठन का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने एनएसयूआई के साथ ही कांग्रेस के पक्ष में बेहतर कार्य किया। शनिवार को जारी बयान में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करुण शर्मा इलेक्टिड अध्यक्ष हैं जबकि जो लोग करुण शर्मा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, वे सिलेक्टिड हैं।
ऐसे पदाधिकारियों को बयान देने से पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बेहतर कार्य किया जिससे कांग्रेस प्रत्याशी को जीत भी मिली। इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने करुण शर्मा को निष्कासित कर दिया जो एकतरफा कार्रवाई है।
विज्ञापन