{"_id":"5a6f17b14f1c1b87268b7063","slug":"81517230001-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर में अतिक्रमणमुक्त अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहतपुर में अतिक्रमणमुक्त अभियान जारी
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा के निर्देशानुसार मैहतपुर मुख्य बाजार और रेलवे रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सोमवार को यातायात पुलिस एक दफा फिर सक्रिय नजर आई। पुलिस ने स्थानीय मुख्य बाजार में उन कारोबारियों को अपना सामान सड़क पर लगी पीली लाइन से चार मीटर अंदर रखने को चेताया। अमल न होने पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
हाईवे पेट्रोलिंग ट्रैफिक इंचार्ज निर्मल सिंह ने अपनी टीम सदस्यों कांस्टेबल रंजीत, राहुल, दलजीत सिंह और राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर सड़क किनारों तक पहुंच चुके कारोबारियों के सामान को हटवाया। यातायात पुलिस ने कारोबारियों से कहा कि वह इस मुहिम में जिला पुलिस का सहयोग करें और अपने सामान को पीली पट्टी से चार मीटर अंदर रखें।
विज्ञापन
दो फरवरी को सेवा सदन में बैठक
यातायात प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि हाईवे अधिकारियों, पुलिस, सड़क सुरक्षा क्लब, व्यापार मंडल के सदस्यों की एक संयुक्त मीटिंग दो फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में सुबह 11 बजे रखी है। उन्होंने बताया कि बैठक में अतिक्रमण हटाओ मुहिम पर चल रहे कार्य की समीक्षा की जाएगी। मुख्य बाजार को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
बिना हेल्मेट दुपहिया वाहन चालकों के चालान
एसपी के निर्देशानुसार सोमवार को मैहतपुर प्रवेशद्वार में दाखिल होने वाले बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन चालकों के ताबडतोड़ चालान काटे गए। एएसआई शेर सिंह, निर्मल सिंह की टीम ने बिना हेल्मेट के वाहन चला रहीं महिला चालकों के भी चालान किए। मोटर साइकिलों के साइलेंसरों की जांच की गई और बाइकरों को कड़ी हिदायतें दी गईं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि मैहतपुर ऊना का प्रवेशद्वार है, लिहाजा यहां किसी भी प्रकार अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।