{"_id":"6a29b62f0a2b9713d40f007c","slug":"81-health-institutions-in-the-district-received-the-kayakalp-award-una-news-c-93-1-ssml1047-194654-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले के 81 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले के 81 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प अवार्ड
Thu, 11 Jun 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश में कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित 81 स्वास्थ्य संस्थानों के साथ जिला ऊना प्रदेश में अव्वल रहा है। राज्य स्तरीय चयन टीम ने फरवरी और मार्च 2026 में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर इन संस्थानों का चयन किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को वर्ग एक के तहत लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर तीन लाख रुपये के कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया है। वहीं दूसरे वर्ग में प्रदेशभर से चयनित 23 स्वास्थ्य संस्थानों में से नौ संस्थान केवल जिला ऊना से हैं। इनमें नागरिक अस्पताल बंगाणा ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस कड़ी में नागरिक अस्पताल बंगाणा को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा नागरिक अस्पताल हरोली, अंब, चिंतपूर्णी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा, दुलैहड़, बसदेहड़ा, थानाकलां और संतोषगढ़ को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। तीसरे वर्ग में जिला के 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ने कायाकल्प अवार्ड हासिल किया है। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकवाह को दो लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार मिला है। वहीं रायपुर मैदान, बाथड़ी, खड्ड, बढ़ेड़ा, कांगड़, पंजावर, बढ़ेड़ा राजपूतां, अमलैहड़, लठियाणी, सोहारी टकोली, अकरोट, चक्सराय, चुरुडू, धर्मशाला महंता, शिवपुर, मुबारिकपुर, बसाल, बसोली, कुठार बीत, चलोला और देहलां को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। चौथे वर्ग में
जिला ऊना के 51 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनकौर को एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, भरमोत को 50 हजार रुपये का प्रथम रनरअप तथा पोलियां पुरोहितां को 35 हजार रुपये का द्वितीय रनरअप पुरस्कार मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य 48 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को 25-25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. रमन संदल ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सभी स्टाफ सदस्यों व चिकित्सकों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।