फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   80 new transformers will be installed in Haroli assembly constituency

Una News: हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे 80 नए ट्रांसफार्मर

Fri, 23 May 2025 02:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
80 new transformers will be installed in Haroli assembly constituency
क्षेत्र के लोगों को कम वोल्टेज और विद्युत कट से मिलेगी निजात
विज्ञापन

वर्तमान में हरोली के कई इलाकों में है बिजली से जुड़ी समस्या
जून से बिजली बोर्ड शुरू करेगा ट्रांसफार्मर लगाने का काम

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बिजली के कटों और कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। विद्युत बोर्ड की ओर से जून में 80 नए ट्रांसफार्मर हरोली के विभिन्न गांवों में स्थापित किए जाएंगे। विद्युत बोर्ड का यह कदम क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। वर्तमान में कई इलाकों के लोग बिजली से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हरोली के अधिकतर गांवों में गर्मी का मौसम आते ही बिजली के कट और कम वोल्टेज से लोगों को खासी परेशानी होती है। कई लोगों ने तो बिजली की परेशानी से बचने के लिए हजारों रुपये खर्च कर सौर ऊर्जा उपकरणों को घरों में ही लगा रखा है। क्षेत्र के पंडोगा, सलोह, भदसाली, घालूवाल,बढेड़ा, टाहलीवाल जैसे इलाकों में बिजली से जुड़ी समस्या आए दिन की बात है। हर वर्ष लोगों को गर्मी के मौसम में इस परेशानी से दो-चार होना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कम वोल्टेज और बार-बार लगने वाले बिजली कटों से घर में बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी होती है। हालांकि, सर्दी के मौसम में तो बिजली से जुड़ी परेशानी में इतनी दिक्कत नहीं होती लेकिन गर्मियों में विद्युत की लगातार पूर्ति बेहद जरूरी है। उधर, विद्युत बोर्ड ने जिन इलाकों में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी परेशानी आ रही, वहां नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां इस तरह की परेशानियां ज्यादा है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड बलराज सांगर ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में जल्द 80 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। जून में जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो जाएगा। जिन इलाकों में बिजली से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं, वहां के लोग इसके समाधान के लिए नजदीकी विद्युत बोर्ड कार्यालय में जाकर अपने शिकायत दर्ज करवाएं। जहां जरूरी हुआ वहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed